बेल्डीह चर्च परिसर में पास्टर एवं लीडर्स फेलोशिप का मसीही विवाह परिचय सम्मेलन
जमशेदपुर : पास्टर एवं लीडर्स फेलोशिप की ओर से मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च में प्रथम मसीही विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों से आये मसीही अविवाहित युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी का चयन करना था. कार्यक्रम में विभिन्न कलीसियाओं से अविवाहित युवक-युवतियां अपने माता-पिता एवं पास्टर के साथ शामिल हुए. शहर में इस तरह का आयोजन पहली बार होने के कारण मसीही समाज में इसे लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला.
सम्मेलन की शुरुआत पास्टर मधुसूदन की प्रार्थना से हुई, जबकि संचालन अभिषेक दास ने किया. इसके पश्चात पास्टर जेकब एवं भाई टिमोथी ने आराधना कराई. मंच पर उपस्थित अतिथियों में सरवन दास, बिशप फूलचंद, पास्टर राकेश, धीरेन, सिस्टर जेसिका, सिस्टर डिलीट एवं चर्च स्कूल के सचिव अविनाश का स्वागत किया गया. इसके बाद भाई अभिषेक ने भाई अरविंद के सहयोग से सभी प्रतिभागियों का उनके अभिभावकों सहित मंच पर परिचय कराया गया. पास्टर बिभू ने सभी के लिए विशेष प्रार्थना की. सम्मेलन में लगभग 40 उम्मीदवारों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया. धन्यवाद ज्ञापन पास्टर मधु नायक ने दिया, जबकि पास्टर नोएल ने अंतिम प्रार्थना एवं आशीष वचन के साथ कार्यक्रम का समापन किया. आयोजन में पास्टर एवं लीडर्स फेलोशिप के मुख्य संरक्षक सरवन दास, रौनक दास, पास्टर मधु नायक, पास्टर जेनिफर, पास्टर नोएल, पास्टर जेकब, पास्टर रेजिमोहन, पास्टर मधुसूदन, पास्टर बिभू, पास्टर अभिषेक, अमित, अरविंद, जोएल, टिमोथी, धीरेन सहित सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.