June 22, 2026

Jamshedpur Karni Sena zila Committee Vistar : राकेश व संजय जिला सचिव व श्रवण बने सिदगोड़ा मंडल अध्यक्ष

IMG-20260503-WA0016

भुइयांडीह पटेलनगर मैदान में करणी सेना की बैठक, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर : भुइयांडीह पटेल नगर मैदान में क्षत्रिय करणी सेना की बैठक जिलाध्यक्ष मोहित सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आगामी महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा संगठन के विस्तार को लेकर भी निर्णय लिए गए. बैठक में सर्वसम्मति से राकेश कुमार सिंह को जिला मंत्री, संजय सिंह को जिला सचिव एवं श्रवण सिंह को सिदगोड़ा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया. उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सचिव कमलेश सिंह, हरि सिंह राजपूत, सरायकेला जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह, मनोज सिंह, मधु सिंह, संजय सिंह, आशीष सिंह, संदीप सिंह, मोलू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया.