June 22, 2026

Jamshedpur Mango Me A P R Nayar Cricket Tournament: राजीव नायर क्रिकेट एकेडमी ने घाटशिला को हराया

IMG-20260503-WA0017

एपीआर नायर क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु

जमशेदपुर : मानगो में रविवार से अमन वेलफेयर सोसाइटी की मेजबानी में सात दिवसीय एपीआर नायर क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी डॉ अफरोज शकील ने किया. प्रतियोगिता के पहले मैच में राजीव नायर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने घाटशिला को छह विकेट से मात दी. घाटशिला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में आठ विकेट पर 320 रन बनाए. जवाब में राजीव नायर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 32.4 ओवर में मात्र चार विकेट के नुकसान पर 323 रन बनाकर मैच जीत लिया. वृहस्पति महतो ने 94 व मनन ने 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा ले रही है. नि:शुल्क रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेता को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. प्रतियोगिता में यंग क्लब, राजीव नायर क्रिकेट एकेडमी, घाटशिला, मानगो एकादश, चाईबासा ब्लास्टर्स व दलमा स्ट्राइकर्स की टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेगी.