May 3, 2026

Jamshedpur Baba Jagat Singh Ki Barsi : संगत के प्रति बाबा जगत सिंह के समर्पण को किया याद

IMG-20260503-WA0018

बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में मनी बरसी, सुखमणि साहिब का पाठ एवं मधुर कीर्तन की प्रस्तुति

जमशेदपुर : बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में ब्रह्म ज्ञानी बाबा जगत सिंह की बरसी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई गई. इस अवसर पर गुरु घर एवं संगत के प्रति उनके समर्पण को भावपूर्ण तरीके से याद किया गया. रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ का भोग डाला गया. इसके उपरांत स्त्री सत्संग सभा की बीबियों ने सुखमणि साहिब का पाठ एवं मधुर कीर्तन प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.
गुरु घर के वजीर बाबा इकबाल सिंह ने बाबा जगत सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन पर परमपिता वाहेगुरु की विशेष कृपा थी. उनके वचनों का संगत पर गहरा प्रभाव पड़ता था और लोग उनकी बातों को श्रद्धापूर्वक स्वीकार करते थे. उन्होंने संगत में एकता का बीज बोया और सेवा, त्याग तथा समर्पण की भावना को प्रबल किया. कार्यक्रम के अंत में समस्त जीवों के कल्याण के लिए अरदास की गई तथा संगत ने श्रद्धा भाव से लंगर ग्रहण किया. इस अवसर पर प्रधान सलविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, रविंद्र सिंह, दलविंदर सिंह, सतबीर सिंह सोमू, हरभजन सिंह, सुखदेव सिंह, गुरु दर्शन सिंह, अमरीक सिंह, राजेंद्र सिंह लाली, सुखविंदर सिंह, सरताज सिंह छल्लू, गुरमीत सिंह लखनपाल, बाबा अजीत सिंह जी, जसबीर सिंह सहित कई श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी.

d_jha-1

You may have missed