May 1, 2026

Jamshedpur Loyola School Telco Me Labour Day : श्रम की गरिमा, सम्मान और एकता का दिया संदेश

IMG-20260501-WA0015

लोयोला स्कूल, टेल्को में श्रमिक दिवस

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल, टेल्को में श्रमिक दिवस सम्मान और कृतज्ञता के साथ मनाया गया. विद्यालय ने अपने समर्पित सहायक कर्मचारियों के योगदान को नमन करते हुए श्रम की गरिमा, सम्मान और एकता का संदेश दिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई और विद्यार्थियों ने स्वागत भाषण व प्रेरक विचारों के माध्यम से मेहनत, समर्पण और सेवा के मूल्यों को उजागर किया. छात्रों ने सहायक कर्मचारियों को फूल और हस्तनिर्मित कार्ड देकर अपना आभार व्यक्त किया. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रमिकों के त्याग और उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाया गया. विद्यालय प्रबंधन ने कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके अथक परिश्रम की सराहना की.
प्रधानाचार्या चरणजीत ओहसन ने अपने संदेश में करुणा, न्याय और सम्मान के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी. वहीं प्रशासक फ़ादर जेरी ने अपने संदेश में अपने सहकर्मियों को उल्लेख करते हुए कहा है कि १ मई केवल एक तिथि नहीं है—यह हमें याद दिलाती है कि किसी भी संस्था की वास्तविक शक्ति उन हाथों में होती है, जो प्रतिदिन निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हैं.

d_jha

You may have missed