April 3, 2026

Jamshedpur Loyola School Telco Me Sit And Draw : नन्हें कलाकारों ने रंगों से बिखेरी अपनी कल्पना की चमक

IMG-20260402-WA0009

लोयोला स्कूल, टेल्को की पहल

hemkund-public-school

​जमशेदपुर : लोयोला स्कूल, टेल्को में ‘आर्ट क्लब’ द्वारा वार्षिक ‘सिट एंड ड्रा’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे यूकेजी से कक्षा पाँचवीं तक के लगभग 770 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
​कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में छिपी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उन्हें कला के माध्यम से स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना था.
विभिन्न कक्षाओं के लिए उनकी आयु और कौशल के आधार पर अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए थे. इसमे यूकेजी-नन्हा कीड़ा, ​कक्षा 1-पक्षी, ​कक्षा 2-मछली, ​कक्षा 3-मोर, ​कक्षा 4-ग्रामीण दृश्य व ​कक्षा 5-ट्रॉपिकल ब्यूटी (प्राकृतिक सुंदरता) थे.
​नन्हें प्रतिभागियों ने क्रेयॉन, रंगीन पेंसिल और वॉटर कलर का उपयोग कर सफेद कागजों पर अपनी कल्पनाओं को जीवंत कर दिया. बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स में मौलिकता, रंगों के चुनाव और प्रस्तुति की खूब सराहना की. प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्राचार्या चरणजीत ओसन के नेतृत्व में आर्ट क्लब के सदस्यों जग किशोर, रंजीता मिंज, मौसमी महतो, मरियम सुरीन और प्रेमी कंचन तिर्की की भूमिका रही. ​विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है.

You may have missed