जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट और भारती मध्य विद्यालय, कदमा (साउथ इंडियन एसोसिएशन राम पदुका आश्रम की इकाई) के बीच विद्यालय को “हैप्पी स्कूल” के रूप में विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ
“हैप्पी स्कूल” परियोजना का उद्देश्य विद्यालय के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना, सुविधाओं को बेहतर बनाना तथा बच्चों के लिए एक सुरक्षित, प्रेरणादायक और आनंदमय शिक्षण वातावरण तैयार करना है, जिससे उनका शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास हो सके. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने इससे पहले ईस्ट बंगाल कॉलोनी, मुर्गागुट्टू, चिमटी पहाड़िया जैसे क्षेत्रों में भी इस परियोजना को सफलतापूर्वक लागू किया है.
समझौते पर क्लब के अध्यक्ष अशोक झा और भारती मध्य विद्यालय के अध्यक्ष वी नटराजन ने किए. इस अवसर पर क्लब की कुसुम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. कार्यक्रम में कमलेंदु शुक्ला, संजीव सहगल, ऋषि चंद्राणी, गुरुदीप रूबी भाटिया, अमृत साहा, अंजनी निधि और सीमा तिवारी भी उपस्थित थे.
परियोजना को कृष्णा मुरारी गुप्ता ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित किया गया है. ट्रस्ट की ओर से गणेश राव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. विद्यालय की ओर से एस. सुब्रमणियन, एस. डंडपनी, प्राचार्या शशि कुमारी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम में उपस्थित थे. क्लब के कमलेंदु शुक्ला ने कक्षा 1 से 3 के बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित की. “हैप्पी स्कूल” परियोजना अगले 90 दिनों में पूर्ण कर ली जाएगी.