May 3, 2026

Jamshedpur Sakchi Bodhi Society Me Buddh Jayanti : विश्व शांति प्रार्थना से गूंजा साकची बोधी सोसायटी परिसर

IMG-20260503-WA0004

रक्तदान, स्वास्थ्य जांच व चित्रांकन प्रतियोगिताएं, विजेताओं को मिला पुरस्कार

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित बोधी सोसायटी के तत्वावधान में बुद्ध जयंती का आयोजन सोसायटी प्रांगण में किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्रीलेदर्स के पार्टनर शेखर डे शामिल हुए. सोसाइटी के अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ ने भगवान बुद्ध की वाणी को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की शुरुआत विश्व शांति प्रार्थना के साथ हुई. इस अवसर पर 55 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 265 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई. इसके अलावा सोसायटी के सदस्यों ने शहर के विभिन्न अस्पतालों और अनाथालयों में मरीजों व जरूरतमंदों के बीच फल वितरण किया. धर्मसभा में स्थानीय बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध के शांति, सद्भाव और रचनात्मकता के संदेश दिए. संध्या में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.
कार्यक्रम के दौरान चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को शेखर डे ने पुरस्कृत किया. इसमें ग्रुप ए में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट की नायरा सिन्हा, ग्रुप बी में नयन संतरा, ग्रुप सी में डीबीएमएस कदमा के ऋषित राज और ग्रुप डी में जेपीएस की पी सृष्टि को प्रथम पुरस्कार मिला. स्कूल ऑफ होप के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ, महासचिव साधन बरुआ, अधिराज बरुआ, सुब्रत बरुआ, माधुरी बरुआ, मिथुन बरुआ, सुमित बरुआ, स्वपन बरुआ, सुमन बरुआ, सत्यजीत बरुआ, दीपक रंजन बरुआ, रिंटू चौधरी, देवदास, स्वपन बरुआ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

You may have missed