Jamshedpur Sakchi Gurudwara: साकची गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी का निधन,सिख समाज में शोक की लहर, अंतिम संस्कार कल
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी का सोमवार को निधन हो गया. वे 65 वर्ष के थे. कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे और उनका इलाज रायपुर में चल रहा था. वे अपने पीछे तीन बच्चों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं. काफी मिलनसार स्वभाव के जसबीर सिंह गांधी के निधन की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई है.गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार जसबीर सिंह गांधी कमिटी के एक बेहद सक्रिय और समर्पित सदस्य थे. उनका सहज और मिलनसार स्वभाव सभी को आकर्षित करता था. उनका अचानक चला जाना पूरे सिख समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. उनका अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके आवास से निकलेगी. अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे किया जाएगा. शहर के विभिन्न सिख संगठनों और सामाजिक संगठनों ने सरदार जसबीर सिंह गांधी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
