Jamshedpur Sakchi Hanuman Mandir : साकची शहीद चौक में हनुमान जन्मोत्सव पर आरती
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, बांटे गये प्रसाद
जमशेदपुर : साकची शहीद चौक स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य महाआरती और उत्सव का आयोजन किया गया. इस पावन मौके पर मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया. आसपास के बाजारों में भी उत्सव की विशेष रौनक देखने को मिली. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि यह आयोजन भगवान हनुमान के जन्मोत्सव को समर्पित है. कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर अर्पित कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद भव्य आरती संपन्न हुई. श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण भी किया गया.
मंदिर परिसर को आकर्षक बैलून सजावट और रंगोली से सजाया गया था, जिसने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया. आरती का संचालन काशीवाले बाबा एस के शास्त्री ने किया, जबकि मुख्य पूजा में पंडित शिव कुमार पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों का योगदान रहा. सभी ने हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान कमेटी के सुरेंद्र शर्मा, राकेश साहू, अजीत शर्मा, दीपक सिंह, मुकेश सिंह, प्रमोद सिन्हा, जया शर्मा, रेणु शर्मा, गुड्डी वर्मा, प्रमोद कुशवाह, पप्पू साहू, पूर्वी दत्त, संतोष मिश्रा, पिंटू कुमार, राजू साहू, चंद्रभान प्रसाद, अनिल कुमार, विश्वजीत जेना, लक्ष्मी जय शर्मा, नीतू लाल, शिक्षा महुआ और मुस्कान आदि मौजूद थे.

