जन्मोत्सव पर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक मंगल
जमशेदपुर : हनुमान जन्मोत्सव पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी कई स्थानों में पवनपुत्र भगवान हनुमान जी के दर्शन-पूजन में शामिल हुए. उन्होंने भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सभी जनों के मंगलमय जीवन की कामना की. श्री श्री अखंड हरि कीर्तन रामधुन का आयोजन सोपोडेरा ऊपर टोला, न्यू दुर्गापूजा मैदान में संपन्न हुआ, जिसमें विधायक शामिल हुए. इसके अलावा जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र दुखु मार्केट हनुमान मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण, जुगसलाई नगरपरिषद क्षेत्र के गल्र्स स्कूल नवयुवक संघ अखाड़ा कमेटी, संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं तापडिय़ा कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रसाद ग्रहण समारोह के साथ-साथ जमशेदपुर प्रखंड हुरलुंग पंचायत अंतर्गत गरुड़बासा रॉक गार्डन रोड में श्री श्री पंचमुखी दक्षिणमुखी दक्षिणेश्वरी हनुमान मंदिर में पदयात्रा आदि में शामिल हुए. मौके पर विधायक ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ संकटमोचन की कृपा का मार्ग खोलता है. संकटमोचन हनुमान जी अपने भक्तों के दुखों को हरकर सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं.