May 6, 2026

Jamshedpur Tatanagar Railway Station Anand Bhoj Ka Ayojan : जब सेवा बनी उत्सव : 3100 चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

IMG-20260505-WA0010

शिक्षाविद् पारस मिश्रा के प्रयास से आनंदभोज का 550वां आयोजन संपन्न

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आनंद भोज का 550वां महाआयोजन संपन्न हुआ. इसकी शुरुआत सिटी डीएसपी सुनील चौधरी, डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर एवं आनंद भोज के संस्थापक, शिक्षाविद् और समाजसेवी पारसनाथ मिश्रा ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर किया. इस अवसर पर सिटी डीएसपी सुनील चौधरी ने कहा कि गरीबों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. आनंद भोज का यह आयोजन एक मील का पत्थर है और हम सबके लिए प्रेरणादायक भी कि हम सभी इससे प्रेरणा लेकर सेवा करें. डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि आनंद भोज एक अद्भुत कार्यक्रम है जिससे समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है. गरीबों को भोजन कराना सबसे बड़ा कार्य है. थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने कहा कि आनंद भोज जरूरतमंदों के लिए बहुत बड़ा सहारा है.
आनंद भोज के संस्थापक, शिक्षाविद् और समाजसेवी पारसनाथ मिश्रा ने कहा कि इसका उद्देश्य जरूरतमंद, लाचार और बेघर लोगों को सम्मान से स्वादिष्ट भोजन कराना है. हम भोजन के साथ खुशियां और उम्मीद भी बांटते हैं. बताया कि एक दशक में लगभग 6 लाख लोगों को भोजन कराया जा चुका है. आज के आयोजन में 3100 जरूरतमंदों को सम्मान के साथ स्वादिष्ट भोजन कराया गया. कार्यक्रम में संतोष ठाकुर, विशाल कुमार, उप मुखिया सुनील गुप्ता, विपिन तिवारी, संतोष कुमार ठाकुर, विकाश शर्मा, रूपेश रंजन, राघव वात्स सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

d_jha-1

You may have missed