June 22, 2026

Jamshedpur Sreeleathers Me Manayi Kiranmayi Dey Ki Jayanti : किरणमयी डे के योगदान व प्रीतिलता की वीरता को नमन

IMG-20260505-WA0009

श्रीलेदर्स के बिष्टुपुर शो-रुम परिसर में मनी जयंती

जमशेदपुर : श्रीलेदर्स की सह-संस्थापक स्व. किरणमई डे और देश की प्रथम महिला शहीद प्रीतिलता वाड्डेदार के जन्मदिवस पर आज श्रीलेदर्स बिष्टुपुर शो-रुम परिसर में उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों को सभी ने याद किया. इस अवसर पर श्रीलेदर्स ग्रुप के पार्टनर एवं वरिष्ठ समाजसेवी शेखर डे ने कहा कि 5 मई केवल एक तारीख नहीं, बल्कि इतिहास की वह धरोहर है जो हमें संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती है. उन्होंने कहा कि प्रीतिलता वाड्डेदार ने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ अद्भुत साहस का परिचय देते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी.
श्री डे ने कहा कि श्रीलेदर्स की सह-संस्थापक स्व. किरणमयी डे के दिखाए मार्ग पर ही संस्था आगे बढ़ रही है. उनके ममता भरे मार्गदर्शन और सोच के कारण ही श्रीलेदर्स आज देश-विदेश में एक लोकप्रिय और विश्वसनीय ब्रांड के रूप में स्थापित है. कहा कि आज की पीढ़ी को इन महान बलिदानों को समझने की आवश्यकता है. इतिहास के कई महत्वपूर्ण अध्याय भुला दिए गए हैं, जबकि ये शहीद राष्ट्र की असली ताकत हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी को सबसे पहले भारतीय होने का भाव रखना चाहिए, तभी देश मजबूत बनेगा. कार्यक्रम में जमशेदपुर महिला समिति की अध्यक्ष ज्योत्सना डे, श्रीलेदर्स ग्रुप की पुजारिनी डे, समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्य, झारखंड बंगाली समिति की सचिव झरना कर, निखिल बंगला समिति के संयुक्त सचिव आशीष गुप्ता तथा नेताजी विचार मंच के अध्यक्ष पी के नंदी, मीरा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.