June 22, 2026

Jamshedpur Jharkhand Mukti Morcha Zila Committee Ki Baithak : सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने की जिम्मेवारी उठाएं कार्यकर्ता

IMG-20260505-WA0008

झामुमो जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में कमिटी बैठक, लिये गये कई निर्णय

जमशेदपुर : झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में स्थानीय परिसदन में बैठक हुई, जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ एवं सक्रिय नेता, नगर अध्यक्ष-सचिव, तथा प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ नव नियुक्त जिला कमिटी के सदस्य शामिल हुए. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष/सचिवों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ से एक-एक बीएलए की सूची आगामी 10 दिनों के भीतर तैयार कर जिला कमिटी को सौंपें. यह भी निर्देश दिया कि सूचीबद्ध सदस्यों को निर्धारित समय, स्थान एवं तिथि पर बैठक में बुलाया जाए और इसकी संपूर्ण जानकारी जिला कमिटी को उपलब्ध कराई जाए, ताकि जिला कमिटी स्वयं उपस्थित होकर बीएलए एवं बूथ सदस्यों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों को साझा कर सकें.
जिला अध्यक्ष ने बताया कि उन बीएलए की जिम्मेदारी होगी कि किसी भी आम नागरिक का नाम मतदाता सूची से न हटे. कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उठानी होगी. मौके पर प्रमोद लाल, सागेन पूर्ति, चंद्रशेखर टुडू, मानिक मलिक, प्रीतम हेमब्रम एवं सभी प्रखंड व नगर के अध्यक्ष सचिव मौजूद रहे.