May 6, 2026

Jamshedpur Sonari BJP Baithak Me Akrosh Pradarshan Ki Tayyari : संगठनात्मक बैठक में गुरुवार के ‘आक्रोश प्रदर्शन’ की रणनीति तैयार

IMG-20260505-WA0007

भाजपा सोनारी मंडल की बैठक, लोगों के शामिल होकर सफल बनाने की अपील

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), सोनारी मंडल द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोनारी नॉर्थ ले आउट स्थित यादव सामुदायिक भवन में संगठनात्मक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने की. इस अवसर पर बिजली व पानी समस्या के मुद्दे पर 7 मई को महानगर कमिटी द्वारा उपायुक्त कार्यालय पर होनेवाले ‘आक्रोश प्रदर्शन’ को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई. साथ ही सभी ने इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाने का भी आग्रह किया गया. इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन तथा भविष्य की रणनीतियों को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की गई.
बैठक में पार्टी के महानगर महामंत्री सह मंडल प्रभारी राजीव कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अबु अशरफ, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर, एस सी मोर्चा जिला महामंत्री शंभू कुमार, एस सी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय रजक, एस टी मोर्चा के जिला मंत्री श्विनोद ओमांग, रीता सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन वर्मा, अशोक सिंह, सतेंन्द्र सिंह यादव, संजय रजक, नारायण प्रसाद, प्रदीप सिंह, कृष्णा यादव, भूपेंद्र सिंह, मनोज मिश्रा, पे्रमाशीष महतो, विकास साहू, सरिता लाल, बिराज डे, दीपक नाग, सौरभ सिंह, कैलाश सरदार, राजु सेन, हेमंत प्रमाणिक, हीरालाल रजक, विजय कुमार, बिजेंद्र सिंह, सुजीत आदित्य, आदित्य वर्मा, शोभा देवी, रोबिन, अमर दास, तापस नंदी, गणेश मल्होत्रा, सुरेश प्रसाद साहू, दीपक सिंह, शंकर, सुभाष मुखी, आदित्य दूबे, धर्म प्रसाद आदि मौजूद थे.

d_jha

You may have missed