May 6, 2026

Jamshedpur Sidhgoda Town Hall Me BLESS JHARKHAND : राज्य के विकास और आशीष हेतु आत्मिक सभा ‘ब्लेस झारखंड’ बुधवार से

IMG-20260505-WA0006

बाराक गॉस्पेल बैंड टीम के सौजन्य से सिदगोड़ा टाउन हॉल में दो दिनों तक होगा कार्यक्रम

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के बिरसा मुंडा टाउन हॉल मैदान में 6 और 7 मई 2026 (बुधवार एवं गुरुवार) को आत्मिक जागृति सभा ‘ब्लेस झारखंड’ का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम बाराक द गॉस्पेल बैंड टीम के सौजन्य से आयोजित हो रहा है. सभा प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से रात 9.30 बजे तक चलेगी. आयोजन के दूसरे दिन, 7 मई को सुबह 9.30 बजे से अपराह्न 1 बजे तक इंटरनल लाइफ फाउंडेशन चर्च, बागुननगर में झारखंड के मसीही धर्मगुरुओं, चर्च लीडर्स, महिला लीडर्स एवं युवाओं के लिए विशेष सत्र आयोजित होगी. इस दो दिवसीय कार्यक्रम में नई दिल्ली से आईं डॉ. महिमा अरुल थॉमस मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी, जो अपने संदेशों के माध्यम से राज्य के लिए आशीष और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगी. वहीं पंजाब से आए प्रसिद्ध आराधक पास्टर शमी हंस अपनी पत्नी सिस्टर परी के साथ स्तुति-आराधना का नेतृत्व करेंगे.
आयोजकों के अनुसार उक्त आत्मिक जागृति सभा झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास और प्रभु यीशु मसीह की विशेष कृपा प्राप्ति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है. इसमें झारखंड के साथ-साथ ओडिशा, पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है. आयोजन में बाराक टीम के साथ प्रेयर फ्लेम, पास्टर एंड लीडर्स फेलोशिप, क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन और वेलफेयर मिशन ऑफ इंडिया सह-आयोजक के रूप में योगदान दे रहे हैं. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पीएच चर्च में आयोजन समिति की बैठक हुई. जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं. बैठक में विभिन्न चर्चों और संस्थाओं के पास्टर्स एवं लीडर्स की टीम उपस्थित रही.

You may have missed