Jamshedpur Theft : थाना से सटे मंदिर में चोरी, दान पेटियां तोड़कर नकदी ले उड़े चोर
Jamshedpur Theft
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना से सटे शिव -हनुमान मंदिर में गुरुवार देर रात चोरी की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चोर मंदिर की दीवार फांदकर भीतर दाखिल हुआ और वहां रखी तीन दान पेटियों के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि चोर ने पूरी योजना के साथ मंदिर को निशाना बनाया और रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया। थाना से सटे मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
