June 2, 2026

“जब तक BJP को नहीं हटाऊंगी, तब तक नहीं मरूंगी…” हार के बाद ममता की सबसे बड़ी हुंकार

6a1ebd25e8607-mamata-banerjee-at-dharmatala-protest-march-024359888-16x9

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हार के बाद पहली बार ममता बनर्जी अपने पुराने आक्रामक अंदाज़ में नजर आईं। कोलकाता में धरने पर बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने BJP पर जमकर हमला बोला और ऐसा बयान दे दिया जिसने राज्य की राजनीति में फिर हलचल मचा दी।

ममता बनर्जी ने मंच से कहा —“मैं तब तक नहीं मरूंगी, जब तक तुम लोगों को हटाऊंगी नहीं…”

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद यह ममता बनर्जी की पहली बड़ी सार्वजनिक सभा थी, इसलिए उनके तेवरों को 2027 की राजनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

धरने के दौरान ममता ने BJP पर लोकतंत्र को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ सत्ता की नहीं बल्कि बंगाल की पहचान और लोकतांत्रिक अधिकारों की है।

ममता ने अपने समर्थकों से भावुक अंदाज में कहा कि“या तो हम लड़ेंगे… या मरेंगे…”

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि चुनावी हार के बाद TMC के अंदर बढ़ती बेचैनी और टूट की चर्चाओं के बीच ममता बनर्जी अब फिर से सड़क की राजनीति के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश कर रही हैं।

BJP ने ममता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता ने बदलाव का फैसला कर लिया है और अब भावनात्मक भाषणों से कुछ नहीं बदलने वाला।

हालांकि, इतना तय है कि ममता बनर्जी ने साफ संकेत दे दिया है कि बंगाल की राजनीति में उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

You may have missed