Jharkhand, 20 stolen bikes recovered:जमशेदपुर और चाईबासा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 20 चोरी की गाड़ियों के साथ अंतरजिला गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
सर्च न्यूज: सच के साथ: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने 2 जून 2026 को बाइक चोरी के एक बड़े अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान चोरी की 20 मोटरसाइकिलें और स्कूटी बरामद की हैं।
जांच में यह बात सामने आई है कि यह एक संगठित नेटवर्क था जो अंतर-जिला स्तर पर सक्रिय था। ये लोग शहरी क्षेत्रों, मेलों और हाट-बाजारों से मोटरसाइकिलें चुराते थे। चोरी के बाद ये गिरोह वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर को मिटा देते थे या बदल देते थे, ताकि उनकी पहचान छिपाई जा सके और उन्हें आसानी से बेचा जा सके। गिरोह के सदस्य चोरी की गई बाइकों को ग्रामीण इलाकों में ले जाते थे। वहां वे भोले-भाले ग्रामीणों को यह विश्वास दिलाते थे कि वे पुरानी बाइकों की खरीद-बिक्री का वैध कारोबार करते हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन्होंने अब तक और कितनी गाड़ियां बेची हैं।
