झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सदन में गहरा शोक, तीन दिवसीय राजकीय शोक और सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित
Oplus_16908288
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्य भर में शोक की लहर है। इस शोक को लेकर झारखंड विधानसभा में सोमवार को चल रहे मॉनसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।सदन में श्रद्धांजलि, स्पीकर ने जताया गहरा दुखजैसे ही सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, सदन में एक गहन शोक का माहौल बन गया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालयों में झंडा झुका दिया गया है और पार्टी नेताओं ने तीन दिवसीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो स्वर्गीय नेता के पुत्र हैं, ने कहा कि, “बाबा का जाना मेरे लिए निजी क्षति है, लेकिन पूरा झारखंड उनके विचारों को हमेशा जीवित रखेगा।”राष्ट्रीय नेताओं की भी श्रद्धांजलिराज्य ही नहीं, बल्कि देशभर के नेताओं और संगठनों ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री से लेकर विपक्षी नेताओं तक, सभी ने सोशल मीडिया और आधिकारिक बयान जारी कर उनके योगदान को याद किया है।
