May 6, 2026

Meta ने रात में अंतरिक्ष से सौर ऊर्जा भेजने के लिए किया समझौता

IMG-20260506-WA0010

सर्च न्यूज: सच के साथ: Meta ने अपनी बढ़ती AI जरूरतों को पूरा करने के लिए स्पेस-एनर्जी स्टार्टअप Overview Energy के साथ एक नई साझेदारी की है। इस तकनीक के तहत अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट्स सूरज की ऊर्जा को इकट्ठा करके उसे इन्फ्रारेड लाइट के रूप में पृथ्वी पर मौजूद सोलर प्लांट्स तक भेजेंगे, जिससे रात में भी बिजली बनाई जा सकेगी।Meta के डेटा सेंटर्स पहले ही बहुत ज्यादा बिजली का उपयोग करते हैं, और यह मांग लगातार बढ़ रही है। इस नई डील के तहत Meta ने करीब 1 गीगावाट बिजली लेने का समझौता किया है।यह तकनीक बैटरी और फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता को कम कर सकती है और सोलर एनर्जी को 24 घंटे उपलब्ध कराने में मदद करेगी। Overview Energy का लक्ष्य 2028 तक पहला सैटेलाइट लॉन्च करना और 2030 तक बड़ी संख्या में सैटेलाइट्स का नेटवर्क तैयार करना है।अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो यह साफ ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति ला सकता है और AI सिस्टम्स की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा।