OpenAI और Anthropic ने एंटरप्राइज AI सेवाओं के लिए नए वेंचर शुरू किए
सर्च न्यूज: सच के साथ: प्रमुख AI कंपनियां Anthropic और OpenAI अब बिज़नेस सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर नए वेंचर लॉन्च कर रही हैं।Anthropic ने Blackstone और Goldman Sachs जैसे निवेशकों के साथ मिलकर लगभग 1.5 बिलियन डॉलर का वेंचर शुरू किया है, जिसका उद्देश्य अलग-अलग इंडस्ट्री के लिए कस्टम AI समाधान तैयार करना है। वहीं OpenAI “The Development Company” नाम से एक बड़ा वेंचर तैयार कर रहा है, जो करीब 4 बिलियन डॉलर फंडिंग और 10 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन को टारगेट कर रहा है, जिसमें TPG और Bain Capital जैसे निवेशक शामिल हैं।इन दोनों वेंचर का मुख्य लक्ष्य कंपनियों को उनकी जरूरत के अनुसार AI समाधान देना है, जहां इंजीनियर सीधे कंपनियों के साथ काम करेंगे और उनके वर्कफ्लो के अनुसार टूल्स तैयार करेंगे।यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब AI सेक्टर में तेजी से निवेश बढ़ रहा है और कंपनियां अपने बिज़नेस में AI को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। साथ ही, ये कंपनियां भविष्य में IPO की संभावनाओं को भी ध्यान में रख रही हैं।

