परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर, बिष्टुपुर में 7 जून को विशाल नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर, 5 जून 2026: समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति द्वारा आगामी रविवार, 07 जून 2026 को बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में एक वृहद नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है. शिविर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा.
समिति के अध्यक्ष एवं टाटा मोटर्स के पूर्व महाप्रबंधक श्री मानस कुमार मिश्रा ने बताया कि जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में कुल 8 प्रकार की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें पूर्णतः नि:शुल्क की जाएंगी. इनमें रक्तचाप जांच, रक्त शर्करा जांच, वजन एवं BMI, ईसीजी, हीमोग्लोबिन जांच के साथ-साथ महिलाओं में स्तन कैंसर की प्रारंभिक जांच के लिए *मैमोग्राफी* तथा लिवर में फैटी लिवर व फाइब्रोसिस की जांच के लिए *फाइब्रोस्कैन* जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल हैं. इसके अतिरिक्त डायबिटीज परामर्श एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी.
अनुभवी चिकित्सकों की टीम करेगी जांच
इस मेगा हेल्थ कैंप में शहर के जाने-माने चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे. इनमें डॉ उमेश खान, डॉ मुकेश कुमार, डॉ जगदीश लोहिया, डॉ स्वाति झा, डॉ रोहित आनंद, डॉ साकेत मिश्रा एवं डॉ एस के मिश्रा शामिल हैं. समिति ने स्पष्ट किया है कि कैंप में आने के लिए किसी पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है. नागरिक सीधे मंदिर परिसर पहुंचकर लाभ उठा सकते हैं.
*”बाबा लक्ष्मीनाथ आरोग्य संस्थान” OPD 25 जून से शुरू* महासचिव श्री चंद्रशेखर झा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि समिति द्वारा मंदिर परिसर में ही *”बाबा लक्ष्मीनाथ आरोग्य संस्थान”* की स्थापना का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. *25 जून 2026* से यहाँ नियमित O.P.D. सेवाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा. इसी के मद्देनजर 7 जून के स्वास्थ्य शिविर में शहर के विशिष्ट अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है ताकि संस्थान के बेहतर संचालन हेतु उनके बहुमूल्य सुझाव व मार्गदर्शन प्राप्त किए जा सकें.
*गरीबों तक इलाज पहुंचाना लक्ष्य*
कोषाध्यक्ष श्री अशोक मिश्रा ने कहा कि समिति का एकमात्र उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित समाज के हर तबके तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है. मंदिर परिसर को सेवा का केंद्र बनाकर समिति लगातार जनकल्याण के कार्य कर रही है.
समिति की अपील
समिति ने जमशेदपुर के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे 7 जून को अधिक से अधिक संख्या में लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर, खड़खाई लिंक रोड, बिष्टुपुर पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं.सदाशिव खा, कुमोद खा, रमन चौधरी, अंजनी मिश्रा, सौरव मिश्रा , पारस कुमार मिश्रा इत्यादि कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी टीम के साथ युद्ध स्तर से कार्य कर रहे है l

