Ranchi rally on April 28 for Nari Shakti Vandan Act:रांची में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 28 अप्रैल को निकलेगा विशाल मशाल जुलूस- पूर्णिमा साहू”
सर्च न्यूज: सच के साथ: भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करके अपनी महिला विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित किया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष अब जनगणना और परिसीमन को लेकर महिलाओं के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है.
पूर्णिमा साहू ने जोर देकर कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से कहा कि महिलाओं को नीति-निर्माण में भागीदारी देना उनका अधिकार है, कोई उपकार नहीं.
