Vande bharat derails at Pune station: पुणे स्टेशन पर डिरेल हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित
सर्च न्यूज: सच के साथ: पुणे: 27 अप्रैल 2026 की शाम को मुंबई से सोलापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22225) पुणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर प्रवेश करते समय दुर्घटना का शिकार हो गई।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) डॉ. स्वप्निल नीला के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए उन्हें दूसरी ट्रेन (रेक) में शिफ्ट करने की व्यवस्था की गई है। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है
