झारखंड पुलिस में सुधार: डीजीपी ने थानों से निजी चालक और मुंशी हटाने का दिया आदेश
रांची, 30 अगस्त : झारखंड के पुलिस महानिदेशक ने राज्य के सभी थानों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। आदेशानुसार थानों में निजी चालक एवं मुंशी से काम नहीं लिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को इसका दिशा निर्देश जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने आदेश का पालन करते हुए जिले के सभी थाना और ओपी में कार्यरत निजी चालक और मुंशी को हटाने का आदेश जारी किया है।
