शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा रांची एयरपोर्ट, नए टर्मिनल पर कड़ी सुरक्षा
राजधानी रांची में Dishom Guru को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़, एयरपोर्ट पर मौजूद मंत्री, विधायक और जेएमएम कार्यकर्ता
भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। विशेष रूप से एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। रांची के उपायुक्त, एसपी, ग्रामीण एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।एयरपोर्ट पर शोक का माहौल है, जहां लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम बार श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।
