सावन की सोमवारी पर‚ भालूबासा से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी
जमशेदपुर : भालूबासा जम्बो अखाड़ा की ओर से सावन के चौथे सोमवारी पर आगामी 4 अगस्त को कलश यात्रा निकाली जाएगी. उक्त जानकारी आज अखाड़ा कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में जंबू अखाड़ा महिला इकाई की रितिका श्रीवास्तव ने दी.
पुन: मंदिर परिसर भालुबासा पहुंचेगी. यात्रा में 5001 महिला श्रद्धालु शामिल होंगी.रितिका ने बताया कि यात्रा के दौरान वाहन पर सवार शिव परिवार आकर्षण का केन्द्र होगा. दूसरे वाहन में कलाकार भजनों की प्रस्तुति करेंगे. सभी श्रद्धालु भालूबासा पहुंचकर बाबा लिंगेश्वर नाथ पर जलार्पण करेंगे. बताया कि मंदिर कमेटी द्वारा जलाभिषेक के लिए अरघा की भी व्यवस्था की गई है. तत्पश्चा श्रद्धालुओं में प्रसाद भोग वितरण किया जाएगा. पत्रकार सम्मेलन में आरती मुखी, रंजीत राय, सुलोचना मुंडा एवं संध्या दास उपस्थित थीं.
