Threat of being implicated in a false case:कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट ,झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप , एसएसपी से लिखित शिकायत
सर्च न्यूज: सच के साथ: पोटका प्रखंड के कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पर हेंसड़ा गांव के निवासी एक वृद्ध, श्यामा प्रसाद बेरा के साथ मारपीट करने और रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित के पुत्र, करण बेरा ने इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने उनके पिता को घर से उठाकर थाने ले जाकर उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया।शिकायत के अनुसार, शनिवार की रात कोवाली पुलिस संदेह के आधार पर 50 वर्षीय श्यामा प्रसाद बेरा को उनके घर से उठाकर थाने ले गई थी। करण बेरा का कहना है कि उनके पिता लंबे समय से शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और उन्हें चलने-फिरने में भी कठिनाई होती है। परिजनों का आरोप है कि रात भर थाने में उनकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई।
