May 13, 2026

Today’s Horoscope – 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा होगा 9/08/25

Screenshot_2025-07-24-06-34-53-56_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

♈ मेष राशिआज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लाएगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। मां कोई विशेष जिम्मेदारी सौंप सकती हैं, जिसे लापरवाही से न लें। प्रेमी के साथ लॉन्ग ड्राइव की योजना बन सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में जुड़कर नाम कमाएंगे।

♉ वृषभ राशिआय में वृद्धि होगी। काम से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार संग समय बिताकर पुरानी यादें ताजा होंगी। सरकारी योजना से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। डूबा धन वापस मिलेगा। विदेश व्यापार करने वालों को शुभ समाचार मिलेगा।

-♊ मिथुन राशिदिन चुनौतियों से भरा रहेगा। एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं, जिससे व्याकुलता बढ़ेगी। धैर्य से काम लें। घर की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

♋ कर्क राशिकाम का दबाव रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें। मौज-मस्ती की चीजों पर खर्च करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते है

♌ सिंह राशिपद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई चीजों की खरीदारी करेंगे। सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है। घर में इलेक्ट्रॉनिक आइटम आएगा। राजनीति में प्रभाव बढ़ेगा। दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा

♍ कन्या राशिखर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। मकान या वाहन खरीदने की योजना बनेगी। पुरानी गलती से सबक लें। अजनबियों से सावधान रहें। घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

♎ तुला राशिनए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। मीठी वाणी से मान-सम्मान मिलेगा। सामाजिक कार्यों से छवि निखरेगी। वाहन उपयोग में सावधानी बरतें। अचानक खराबी से खर्च बढ़ सकता है। वरिष्ठ सदस्य की सेवा में समय देंगे।

♏ वृश्चिक राशिदिन मिश्रित फलदायी रहेगा। खास लोगों से मुलाकात होगी। पार्टनरशिप में काम शुरू करने का विचार बन सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है। भावनाओं में निर्णय लेने से बचें। परिवार में नए मेहमान का आगमन होगा। पुरानी नौकरी का ऑफर मिल सकता है।—♐ धनु राशिस्वास्थ्य का ध्यान रखें। कई काम एक साथ करने से तनाव बढ़ेगा। लोग आपकी अच्छाई को गलत समझ सकते हैं। जीवनसाथी के लिए खरीदारी करेंगे। दान-पुण्य में रुचि रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है

♑ मकर राशिलंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। रिश्तेदार सहयोग करेंगे। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी। बिजली उपकरणों से सावधान रहें। उधार दिया पैसा वापस आने की संभावना कम है। मित्र निवेश संबंधी सुझाव दे सकता है। संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी।

-♒ कुंभ राशिदिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव को बातचीत से सुलझाएं। साइड इनकम का योग है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में दखल न दें

♓ मीन राशिसुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन परिवार में विवाद की संभावना है। प्रॉपर्टी विवाद बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। संतान को नौकरी मिल सकती है। यात्रा की योजना बनेगी। पुराना मित्र मिलने आ सकता है।

You may have missed