‘Zero tolerance’ against terrorism:आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर तीनों सेनाओं ने भरी हुंकार
सर्च न्यूज: सच के साथ: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) की पहली वर्षगांठ के अवसर पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि आतंकवादियों के लिए कोई भी पनाहगाह अब सुरक्षित नहीं है
इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों को सटीक मिसाइल हमलों से नष्ट कर दिया था।पहली वर्षगांठ का संदेश (7 मई, 2026): जयपुर में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय सेना के शीर्ष नेतृत्व ने चेतावनी दी कि भारत ने भविष्य के उकसावे का जवाब देने के लिए एक स्थायी “टेंपलेट” (ढांचा) तैयार कर लिया है।
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर कोई अंत नहीं, बल्कि एक शुरुआत थी। पाकिस्तान में कोई भी आतंकी पनाहगाह सुरक्षित नहीं है”।विशेष वीडियो: इस अवसर पर भारतीय वायु सेना (IAF) ने ऑपरेशन के दौरान आतंकी बुनियादी ढांचे पर किए गए हमलों का 88 सेकंड का एक विशेष फुटेज भी जारी किया है।
यह ऑपरेशन भारतीय सैन्य इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जाता है, जिसने पाकिस्तान की ‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’ की नीति को विफल कर दिया।
