May 12, 2026

आवास बोर्ड के चेयरमैन का परविंदर ने किया स्वागत

IMG-20251129-WA0004

जमशेदपुर : झारखण्ड आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान का जमशेदपुर आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने उनका परिसदन में स्वागत किया. जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने संजय लाल पासवान को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया. संजय लाल पासवान से जिलाध्यक्ष की विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. इस मौके पर परविंदर सिंह के साथ रजनीश सिंह, लड्डन खान, आशुतोष सिंह, आशीष मुखी, हरि राम टुडू, कौशल प्रधान, फिरोज खान, मंदीप सिंह व अन्य लोग शामिल थे.

You may have missed