May 12, 2026

अभिषेक व सहस्रनाम अर्चना के साथ श्री मंडला पूजा संपन्न

IMG-20251227-WA0009

जमशेदपुर : बिष्टुपुर खरखाई लिंक रोड स्थित श्री धर्म सास्था मंदिर में आज मंडला पूजा के आखिरी दिन महा गणपति हवन के साथ पूजा शुरू हुई. तत्पश्चात मंदिर के पुजारियों, आकाश शर्मा और मोहित शर्मा ने श्री धर्म सास्था के लिए महान्यास पूर्वकम, एकादश रहे पूर्ण अभिषेक किया, जिसमें एस रामचंद्रन, के रामचंद्रन, पट्टाभिरामन जैसे कई विद्वान पंडित शामिल थे. सहस्रनाम अर्चना के बाद आज की पूजा के आयोजकों ने परवाझीपादु किया. मंदिर के पुजारियों ने महा दीप आराधना दिखाई. पूजा और अर्चना के बाद प्रसाद बांटा गया जिसमें हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया. आचार्य भक्त सभा के सदस्यों ने भक्ति गीत गाए. शाम को श्री धर्म सास्था के लिए पुष्प अभिषेक किया गया और उसके बाद महा दीप आराधना की गई.

You may have missed