योग, यज्ञ, जलाभिषेक व जड़ी-बूटी वितरण के साथ मना आचार्य बालकृष्ण का जन्मोत्सव
सर्च न्यूज , सच के साथ : जमशेदपुर। आचार्य बालकृष्ण का जन्मोत्सव पतंजलि योग परिवार और परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्यता के साथ मनाया गया। बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में विविध आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से यह आयोजन सम्पन्न हुआ।
आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन ‘जड़ी-बूटी दिवस’ के रूप में भी मनाया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को आयुर्वेदिक औषधियों एवं जड़ी-बूटियों की उपयोगिता की जानकारी दी गई और सैकड़ों की संख्या में औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 18 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
इस अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास के सह-राज्य प्रभारी अमित कुमार, पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूडिया, पतंजलि युवा भारत के सह-राज्य प्रभारी विपिन कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, योग साधक और पतंजलि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
