टेल्को में 15 फ़ीट गणेश पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न
सर्च न्यूज ,सच के साथ :जमशेदपुर । विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा को लेकर जमशेदपुर में तैयारी प्रारंभ हो चुकी हैं । 27 अगस्त को होने वाले गणेश पूजा को लेकर टेल्को स्थित बोंगो क्रिस्टी मैदान में 15 फ़ीट गणेश पूजा पंडाल का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार उपस्थित हुए। पुरोहित अरुण मिश्रा के द्वारा पूरे विधि विधान से भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।
भूमि पूजन में मुख्य रूप से कमिटी के अध्यक्ष विकाश शर्मा ,अजित साही, इक़बाल सिंह, सहीद शर्मा, बबलू मुखी, अवतार सिंह, विकाश सिंह, संजय, राजेश्वर सिंह, रौशन, निखिल, समर, अक्षय, अधिराज तिवारी , रितेश शरण, अजित जायसवाल,सूरज प्रकाश एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
