ऑल झारखंड साउंड एंड लाइट कमेटी की बैठक सम्पन्न, प्रशासन से मिलने का लिया निर्णय
कमेटी अध्यक्ष दिनेश साह समेत जितेंद्र शर्मा, संजीव मंडल, अमीट, फिरोज खान, सुभाष, बबलू, सुरज यादव, चंदन दास, बंधन उरांव, जुगल, दीपक, सन्नी, विकास, मंगल आदि ने सामूहिक निर्णय लिया कि 19 सितंबर 2025 को जिला प्रशासन से मुलाकात की जाएगी।
कमेटी प्रशासन से आग्रह करेगी कि सभी पंडाल समितियों को पहले से सूचित किया जाए कि वे अश्लील गानों और विसर्जन में डीजे की मांग न करें तथा लाइट संचालकों पर लाइन चोरी करने का दबाव न बनाएं। कमेटी ने स्पष्ट किया कि डीजे और लाइट संचालक अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि आयोजकों के कहने पर सेवाएं प्रदान करते हैं।
