May 12, 2026

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा की माता का निधन

IMG-20251225-WA0000

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज और पुलिस सेवा अधिकारी अरुणा मिश्रा की माता उर्मिला मिश्रा का आज सुबह करीब 3 बजे देहांत हो गया. बीते हफ्ते उनके घर के पास ही कार से एक्सीडेंट में वो घायल हो गयी थीं, उसके बाद उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका अभी इलाज चल ही रहा था कि आज भोर को उन्होंने अंतिम सांस ली. पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल, 26 दिसंबर को किया जाएगा. सुबह 10:30 उनके सीतारामडेरा स्थित निवास स्थान से स्वर्णरेखा वार्निंग घाट के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी. उर्मिला देवी अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ कर गयी हैं.

You may have missed