वज्रपात से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू, समाहरणालय से सुरक्षा रथ को मिली हरी झंडी
सर्च न्यूज़ सच के साथ – जमशेदपुर। जिले में वज्रपात से बचाव के लिए प्रशासन ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की। समाहरणालय परिसर से वज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को वज्रपात से बचाव संबंधी एहतियाती उपायों की जानकारी देना है।
