जमशेदपुर में 1 सितंबर से फेयर प्राइस दुकानें बंद रखने की चेतावनी, बकाया कमीशन को लेकर डीलर्स का आंदोलन तेज
जमशेदपुर। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, जिला कमिटी ने बड़ा ऐलान करते हुए चेतावनी दी है कि जिले के लगभग 1432 जनवितरण प्रणाली (PDS) दुकानदार और महिला समूह समिति 1 सितंबर 2025 से दुकानें बंद रखेंगी।संघ का कहना है कि NFSA और JFSA के तहत निःशुल्क राशन वितरण का कमीशन दिसंबर 2023 से अब तक बकाया है। इसके चलते दुकानदार और उनके परिवार आर्थिक संकट और भुखमरी की स्थिति का सामना कर रहे हैं।संघ ने कई बार जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों और आपूर्ति विभाग को ज्ञापन सौंपकर भुगतान की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने साफ किया है कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं होता, तब तक ग्रीन राशन, चना दाल और नमक का उठाव व वितरण बंद रहेगा।
