डॉ. नागेंद्र का इस दुनिया से जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति : संजीव
कमजोर वर्ग ने खोया अपना मसीहा : सरयू
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शोक जताते हुए कहा कि डॉ॰ नागेन्द्र सिंह का निधन सर्वसमाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. कमजोर वर्ग ने अपना मसीहा खो दिया. मेरे लिए तो यह व्यक्तिगत क्षति है, सदमा पहुँचाने वाली असहनीय घटना है. सस्ती चिकित्सा के लिए उनकी महत्वाकांक्षी योजना थी, जिसे पूरा करना था. पर वे सहसा चले गए. यह विधि का क्रूर विधान है.
सर्वसमाज के लिए एक अपूरणीय क्षति : काले
समाजसेवी सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कोल्हान के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नागेन्द्र सिंह के आज सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन की खबर से मैं अत्यंत व्यथित हूँ. उनका जाना सर्वसमाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. कमजोर, ज़रूरतमंद और वंचित वर्ग उन्हें अपना सच्चा हमदर्द और मसीहा मानता था. सभी के कल्याण के लिए समर्पित रहना ही उनके जीवन का उद्देश्य था.
श्री काले ने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ ने चिकित्सा क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें संघ रत्न सेवा अवार्ड से सम्मानित किया था. यह उनके सेवाभाव और समर्पण की पहचान थी. मेरे लिए यह व्यक्तिगत रूप से बेहद दुखद क्षति है. मैं मर्माहत हूँ और अब तक इस सच को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूँ. वे सदैव लोगों की सेवा करने और हर ज़रूरतमंद तक पहुँचने की इच्छा रखते थे. महादेव जी उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें और परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति दें.
