Delhi Police Action: मेवात से ऑपरेट हो रहा था फर्जी ‘एयरफोर्स अफसर’ गैंग,दिल्ली पुलिस ने व्यापारियों को लूटने वाले शातिर साइबर गैंग के 4 सदस्य को किया गिरफ्तार।
सर्च न्यूज: सच के साथ: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (ISC टीम) ने एक ऐसे शातिर साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद को भारतीय वायुसेना (IAF) का अधिकारी बताकर व्यापारियों को अपना शिकार बनाता था। यह गिरोह मुख्य रूप से हरियाणा के मेवात इलाके से संचालित हो रहा था।
आरोपी व्यापारियों को भारी मात्रा में सामान (जैसे एल्युमीनियम लैटेराइट) की आपूर्ति का बड़ा ऑर्डर देने का लालच देते थे। व्यापारियों का भरोसा जीतने के लिए वे फर्जी परचेज ऑर्डर, जाली आईडी कार्ड और अन्य जाली सरकारी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे।
गिरोह ने हाल ही में एक व्यवसायी को एयरफोर्स का बड़ा ऑर्डर देने के नाम पर करीब 5 लाख रुपये की चपत लगाई थी।
गिरफ्तारी: दिल्ली पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फर्जी सिम कार्ड सप्लायर, बिचौलिए और फ्रॉड को अंजाम देने वाले ऑपरेटिव शामिल हैं।
नेटवर्क: जांच में सामने आया है कि इस अंतर्राज्यीय गिरोह के तार दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैले हुए हैं। ये लोग फर्जी पहचान पर लिए गए सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे ताकि पकड़े न जा सकें।
महत्वपूर्ण सूचना: पुलिस ने जनता को सलाह दी है कि किसी भी सरकारी विभाग या रक्षा मंत्रालय के नाम पर आने वाले अनचाहे ऑर्डर्स की आधिकारिक रूप से पुष्टि जरूर करें और किसी भी अनजान खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।