Digital Census 2027: डिजिटल हुई जनगणना: झारखंड के नागरिक 1 मई से पोर्टल पर भरें अपना विवरण, जानें पूरी प्रक्रिया
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई 2026 से शुरू हो रहा है, जिसमें राज्य के नागरिकों को पहली बार डिजिटल माध्यम से स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा दी गई है। अब नागरिक घर बैठे आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना): फरवरी 2027 में।
डिजिटल पोर्टल पर जानकारी भरने की प्रक्रिया
झारखंड के निवासी इन आसान चरणों का पालन कर अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं:
सत्यापन और भाषा चयन: मोबाइल पर प्राप्त OTP के जरिए सत्यापन करें और अपनी पसंदीदा भाषा (जैसे हिंदी) चुनें।
डिजिटल मैपिंग (Digital Mapping): स्थान विवरण में जिला, पिन कोड और गांव/शहर भरें। पोर्टल पर दिए गए डिजिटल मैप पर लाल मार्कर को खींचकर अपने घर की सटीक लोकेशन सेट करें।डेटा एंट्री: मकान और परिवार के सदस्यों से जुड़ी प्रश्नावली भरें। इसमें मकान की स्थिति और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े 33 प्रश्न पूछे जाएंगे।
फाइनल सबमिशन और SE ID: जानकारी सबमिट करने के बाद आपको 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखें, क्योंकि जब प्रगणक (Enumerator) सत्यापन के लिए घर आएंगे, तो उन्हें यही आईडी दिखानी होगी।
विशेष सावधानियां
प्रगणक के घर आने पर उनका आईडी कार्ड जरूर जांचें।सुरक्षा: अधिकारियों ने अपील की है कि अपना ओटीपी (OTP) किसी के साथ साझा न करें।सटीकता: पोर्टल पर दी गई जानकारी ही भविष्य की सरकारी योजनाओं का आधार बनेगी, इसलिए सभी विवरण सही भरें।
