May 1, 2026

Jamshedpur Vivekanand School Result : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 100 प्रति. रिजल्ट

IMG-20260430-WA0001

जमशेदपुर : मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक उपलब्धि का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. घोषित परिणामों में विद्यालय ने 100 प्रति. उत्तीर्णता दर्ज की. इस वर्ष छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. कुल 21 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि लगभग 85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की. इन प्रतिभाशाली छात्रों ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं. विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी. प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है.

d_jha-1

स्कूल टॉपर्स
नितीश कुमार – 95 प्रति.
आयशा तज़ाली – 94 प्रति.
मो. अदनान हुसैन – 91 प्रति.

एआई और रोबोटिक्स में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

इस वर्ष कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और रोबोटिक्स के पहले बैच ने भी शानदार प्रदर्शन किया. इस विषय में 5 से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए. टॉपर नीतीश कुमार को एआई एंड रोबोटिक्स में 99 प्रति. अंक आए हैं. गौरतलब है कि इस वर्ष पहली बार एआई और रोबोटिक्स विषय को स्कूल में इंट्रोड्यूस किया गया है.

You may have missed