May 12, 2026

हैंडलूम के उत्पाद देश व खरीद पाएंगे शहरवासी

IMG-20251128-WA0014

बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 1 से 14 दिसंबर तक लगेगी प्रदर्शनी

जमशेदपुर : झारक्राफ्ट एवं झारखंड रेशम, वस्त्र एवं हस्तशिल्प विकास निगम लिमिटेड के द्वारा राज्यस्तरीय हैंडलूम एक्सपो-‘हथकरघा’ का आयोजन आगामी 1 से 14 दिसंबर तक बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित किया जाएगा. उक्त ‘एक्सपो’ का आयोजन वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है. आयोजन का उद्देश्य झारखंड के स्थानीय बुनकरों, हस्तकरघा उत्पादों एवं पारंपरिक हस्तशिल्प को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी कला, कौशल और उत्पाद व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंच सके.
एक्सपो में झारखंड सहित देशभर के विभिन्न राज्यों से आए बुनकर अपनी विशिष्ट हैंडलूम वस्त्र शिल्प-कपास, तसर, रेशम, ऊनी वस्त्र, गृह सज्जा सामग्री, हस्तनिर्मित परिधान एवं कई अन्य उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री करेंगे. कार्यक्रम के संबंध में झारक्राफ्ट की ओर से बताया गया कि ‘ माय हैंडलूम, माय प्राइड’ की भावना के साथ यह आयोजन स्थानीय बुनकरों को सशक्त बनाने, पारंपरिक कौशल को बढ़ावा देने और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण हस्तकरघा उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. एक्सपो में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा.

You may have missed