Harbhajan Singh loses Z+ security post-AAP to BJP shift: AAP छोड़ BJP में जाते ही पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली Z+ सुरक्षा
सर्च न्यूज: सच के साथ: पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की खबरों के बीच, पंजाब सरकार ने उनकी Z+ सुरक्षा (Security Cover) वापस ले ली है.
पंजाब सरकार ने शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को हरभजन सिंह की सुरक्षा में तैनात लगभग 9-10 पुलिसकर्मियों के दस्ते को वापस बुला लिया है. उनके जालंधर स्थित आवास पर तैनात सुरक्षा बल और सरकारी पायलट वाहन भी हटा लिए गए हैं.यह कदम तब उठाया गया जब हरभजन सिंह, राघव चड्ढा और पांच अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दलबदल पर नाराजगी जताते हुए इन नेताओं को “गद्दार” बताया है.
हरभजन सिंह के इस फैसले के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं ने जालंधर स्थित उनके घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उनके घर की दीवारों पर ‘गद्दार’ (Traitor) लिख दिया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटने के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए हरभजन सिंह और अन्य बागी सांसदों को CRPF की सुरक्षा प्रदान कर दी है. अब उनके घर के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात है

