May 12, 2026

महालया पर बंग बंधु संस्था ने किया ‘प्रति “मां” वंदन’ कार्यक्रम

IMG-20250921-WA0012

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था बंग बंधु के तत्वावधान में रविवार को महालया पर टेल्को सबुज कल्याण संघ में ‘प्रति “मां” वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शुभंकर चटर्जी, अपर्णा गुहा, उत्तम गुहा, प्रकाश मुखर्जी, अशोक दत्ता, मिथिलेश घोष, पूरबी घोष, सूर्य मुखर्जी, सेवाव्रती नील संघ के निशित गिरी, श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र सत्संग युवा संघ के राम प्रसाद संतरा एवं अजय गुप्ता ने देवी दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की. इस अवसर पर शहर की कई नृत्यांगनाओं ने विविध नृत्य प्रस्तुतियां दीं. देवांजलि राय चौधरी ने “बाजलों तोमार आलोर बेनु”, अरुणिमा पाठक व अरुणीता मोहंती ने “ढाक बाजा, कसार बाजा”, इशिका विस्वास ने “साजो साजो देश बुजा” तथा अन्वेषा बरुआ ने “आइगिरी नंदिनी” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया. सुमोना ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम में वृद्धाश्रम की 30 माताओं के लिए नव वस्त्र, दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री, खाद्य सामग्री एवं मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की गई. इस अवसर पर प्रणव सरकार, उत्तान मुखर्जी, टुबलु राय चौधरी, प्रणव बड़ाट, रामकृष्ण, बाबूलाल चक्रवर्ती, नवनीता पात्र, शिला बनिक, रूपा सरकार, ओम प्रकाश बनर्जी, रत्ना पात्रा, अंजना दत्ता, सौरभ चटर्जी, शुभ्रता बरुआ, रंजना डे, जयति चटर्जी, सरबानी नंदी, सुभाष सिंहराय, अंजना चंदों, बुलबुल घोष, सुरभि घोष, अशोका दत्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

You may have missed