April 28, 2026

Jamshedpur Bengali New Year Programme In Amal Sangh : संगीत, कविता पाठ व आवृत्ति ने लोगों का मोहा मन

IMG-20260428-WA0003

सिदगोड़ा अमल संघ में बंगला नववर्ष पर कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : बांग्ला नववर्ष के मद्देनजर सिदगोड़ा स्थित अमल संघ क्लब के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संगीत, कविता पाठ और आवृत्ति की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया. संगीत में सर्वजया बनर्जी, मिठू दत्ता, सोमा विश्वास और राणा चटर्जी सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का दिल जीत लिया.
कविता पाठ में श्राबणी मित्रा ने अपनी अभिव्यक्ति से सभी को मंत्रमुग्ध किया. आवृत्ति में इति बनर्जी, मौसुमी घोष हाजरा, श्राबणी मित्रा, तमली सोम और सुष्मिता गांगुली ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. इसके अलावा मनोरंजन और ज्ञानेंद्र मालाकार सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां भी दर्शकों को खूब पसंद आईं. कार्यक्रम का संचालन तमली सोम और इति बनर्जी ने किया. अतिथि के रूप में अमल संघ के संस्थापक सदस्य स्वदेश घोष उपस्थित रहे. आयोजन को सफल बनाने में सामंत कुमार, संदीप सिन्हा चौधरी, आलोक दत्ता, संतोष पात्र और सुब्रत पात्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

You may have missed