April 23, 2026

Jamshedpur Birsanagar Me Baishakhi Mela Ki Tayyari : बिरसानगर में बैसाखी मेला 25 को, भांगड़ा-गिद्दा और गतका होगा आकर्षण

IMG-20260423-WA0005

सन्नी भांगड़ा ग्रुप की प्रस्तुति होगा आकर्षण, कई हैरतअंगेज खेलों का होगा प्रदर्शन

जमशेदपुर : बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में आगामी 25 अप्रैल (शनिवार) को बिरसानगर स्थित कालू बागान में बैसाखी मेला का आयोजन दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा, बिरसानगर और सिख नौजवान सभा के संयुक्त तत्वावधान में होगा. मेला के दौरान संध्या 6:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पारंपरिक भांगड़ा और गिद्दा विशेष आकर्षण रहेगा. शहर के प्रसिद्ध सन्नी भांगड़ा ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी. इसके साथ ही सिख विरसे को दर्शाते हुए हैरतअंगेज गतका प्रदर्शन भी किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगा. इस अवसर पर सामाजिक जागरूकता से जुड़े नाटकों का भी मंचन किया जाएगा.
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह रोशन तथा आयोजन समिति के सदस्य हरदेव सिंह, आकाश सिंह और रोशन सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को एकजुट करना और समाज में प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है. वहीं, विक्की सिंह, दीपक सिंह और हीरा सिंह ने श्रद्धालुओं से अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

You may have missed