Jamshedpur Congress Tribute Baba Saheb : ‘संविधान शिल्पी’ को कांग्रेस ने किया नमन, साकची में प्रतिमा किया माल्यार्पण, लिया सामाजिक समानता का संकल्प
Jamshedpur Congress News
Jamshedpur Congress Tribute Baba Saheb : लौहनगरी में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में साकची स्थित पुराना कोर्ट परिसर में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहाँ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके महान योगदान को याद किया।
‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का संदेश
परविंदर सिंह ने जिलेवासियों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बाबा साहेब का मुख्य उद्देश्य एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना था, जहाँ धर्म, जाति या लिंग के आधार पर कोई भेदभाव न हो और सभी को समान अवसर प्राप्त हों। उन्होंने जोर देते हुए कहा:कि बाबा साहेब के दिए मूल मंत्र ‘शिक्षा, संगठन और संघर्ष’ को अपने जीवन में उतारकर ही हम समाज में व्याप्त कुरीतियों और असमानता को जड़ से समाप्त कर सकते हैं। एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण उनके बताए मार्ग पर चलकर ही संभव है।
बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प
साकची स्थित समारोह के दौरान उपस्थित जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को नमन किया और सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे उनके द्वारा बनाए गए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करेंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर आधुनिक भारत के निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने बारी-बारी से प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंत में वक्ताओं ने बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
Also Read : Tata Motors Gate Jam : स्थानीय युवाओं को रोजगार की मांग पर टाटा मोटर्स का गेट जाम, कामकाज घंटों प्रभावित
