विधायक सरयू ने बाबा साहब को किया नमन, प्रतिमा पर माल्यार्पण
जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश प्रसाद मुखी के नेतृत्व में साकची स्थित कोर्ट रोड में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक माननीय श्री सरयू राय जी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शोषित एवं पीड़ित दलित समाज को शिक्षा के माध्यम से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी. संविधान निर्माण में प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही. उनके मार्गदर्शन में भारत का ऐसा लचीला संविधान बना, जो समय के अनुरूप जनहित में प्रभावी रूप से लागू हो रहा है.
एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश प्रसाद मुखी ने कहा कि भारत का संविधान दलित एवं शोषित वर्ग को समान अधिकार प्रदान करता है और उनके उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, भास्कर मुखी, प्रेम सक्सेना एवं विकास साहनी, महानगर महासचिव राजकुमार पासवान, सचिव विनीत सिंह, चुन्नू भूमिज, बबलू कुमार, विजय सिंह, संजीव सिंह, एससी मोर्चा जिला महामंत्री मोना मुखी सूर्यवंशी, मनोज गुप्ता, अर्जुन मुखी, सोना मुखी, नरेश मुखी, अरविंद, विजय, किशोर कुमार, सूरज यादव सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए.